फतेहाबाद, 10 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद वेद फूलां के पैतृक गांव फूलां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके सम्मान में गांव में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जैसे ही वेद फूलां गांव पहुंचे, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव में उनके स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
गांव में आयोजित किए गए समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वेद फूलां को भाजपा प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गांव के बेटे को प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना ग्रामीणों के लिए गौरव का विषय है।
वेद फूलां ने अपने स्वागत के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फूलां गांव की मिट्टी और यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि आज जिस मुकाम पर वे पहुंचे हैं, उसमें परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
समारोह के दौरान ग्रामीणों ने वेद फूलां के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले स्वागत के बीच पूरा गांव उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
ग्रामीणों ने कहा कि वेद फूलां को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे फूलां गांव और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं
इस अवसर पर सरपंच सुनील कुमार, पूर्व सरपंच जगदीश थालोड़, सोहनलाल, बूथ प्रमुख राज सिंह, मुखराज थालोड़, मानसिंह सिहाग, मुकेश सरपंच, भरपूर सरपंच दिनेश भारती, जगदीश फगेड़िया, राकेश, संदीप, भजनलाल, डा. साहिल, अश्वनी, केरसिंह, राधेश्याम, बलवंत सिंह, जगदीश बबल, कुलदीप बटेसर, रोहताश, देवेंद्र, पृथ्वी गुज्जर, मोती सिंह, डा. सुभाष जांगड़ा, सुखवीर, भागमल, देवीलाल, जनकराज दहिया, शीशपाल, अमीर सिहाग, रामफल नम्बरदार, सीताराम, विनोद थालोड़, भरत सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।






