कोडरमा,14 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): झारखंड के कोडरमा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नेपाल के कम से कम तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीह में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नेपाल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद बस से वापस नेपाल लौट रहे थे।






