Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, 5 सितंबर को हड़ताल

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, 5 सितंबर को हड़ताल

14 अगस्त 2026 (संजीव शर्मा):हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने और 25 जुलाई को सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन पर अमल न होने के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व डिपो यूनियन के प्रधान राजेंद्र कंबोज, जगजीत सिंह और संजीव सैनी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनकी समस्याओं के समाधान और साझा मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद काफी समय बीत जाने के बाद भी सरकार या जिला प्रशासन की ओर से बैठक के लिए कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने लंबित मांगों का समाधान नहीं किया और साझा मोर्चे को जल्द बातचीत के लिए नहीं बुलाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में साझा मोर्चे ने 5 सितंबर को प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में राज्यव्यापी हड़ताल की है।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से 25 जुलाई को दिए गए आश्वासन को तत्काल लागू करने, लंबित मांगों का निपटारा करने और साझा मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सुखबीर कंबोज, कमल जोगी, अरविंद कुमार, पंकज कंबोज, विनोद कुमार, राजेश कंबोज, अमन कुमार, रघुबीर पंजाबी, मनिंदर सिंह और रमेश मलिक सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments