Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaजिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी

कुरुक्षेत्र 14 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): प्रशासन की तरफ से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला स्तरीय समारोह पिपली पुलिस लाइन के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। अगर बरसात के कारण पिपली पुलिस लाईन के प्रांगण में पानी भर जाता है तो कार्यक्रम का आयोजन नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम को पूरी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करने के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 15 अगस्त को सभी अधिकारी समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें और अपनी-अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और शिद्दत के साथ पूरा करें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और पुलिस, होमगार्ड, प्रजातंत्र के प्रहरी, गर्ल गाईड व एनसीसी की टुकडियां द्वारा शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन भी किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों का चयन कर लिया गया है। यह टीमें शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ-साथ महिला व पुरुष पुलिस के जवानों, होमगार्ड जवानों, एनसीसी के कैडेट द्वारा शानदार परेड और मार्च पास्ट निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments