Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalचमोली सुरंग हादसा: 7 मजदूरों की मौ.त, रेस्क्यू जारी

चमोली सुरंग हादसा: 7 मजदूरों की मौ.त, रेस्क्यू जारी

15 अगस्त,2026 (काजल): उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना की सुरंग ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के समय सुरंग के भीतर करीब 22 मजदूर मौजूद थे। अब तक सात मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि बचाव अभियान लगातार जारी है।

घटना के बाद प्रशासन, पुलिस एस.डी.आर.एफ, एन.डी.आर.एफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरंग में मलबा और पानी भरने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। खराब मौसम भी अभियान में बाधा डाल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बचाए गए घायल मजदूरों से भी मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments