पटियाला 17,अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती ): निष्काम सेवा सेवी संस्था जनहित समिति पटियाला द्वारा आज आज़ादी दिवस के अवसर पर बारादरी गार्डन में बहुत बड़ा रक्तदान और निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में राजिंदरा अस्पताल पटियाला के ब्लड बैंक की पूरी टीम ने भाग लिया। इसके साथ ही फ्री मेडिकल चेकअप कैंप में विशेष तौर पर सद्भावना अस्पताल पटियाला की टीम पहुँची। इस कैंप में खून, शुगर, बीएमडी और ईसीजी के टेस्ट किए गए।

इस मौके कैंप के प्रबंधक जनरल सेक्रेट्री विनोद शर्मा ने कहा कि हमें अपने शरीर की नियमित जाँच करवानी चाहिए ताकि शरीर में हो रही बीमारियों के बारे में समय रहते पता लग सके। उन्होंने बताया कि अगर प्रत्येक इंसान रक्तदान करे तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर खून मिल सकता है और उनकी जान बच सकती है। उन्होंने जनहित समिति के कामों के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था द्वारा रक्तदान कैंप, लोक भलाई के अनेकों कार्य जैसे कि जरूरतमंद बच्चों की फीस भरी जाती है और साथ ही मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस दिनरात अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस निस्वार्थ समाज सेवी संस्था के अधिक से अधिक सदस्य बनें क्योंकि संस्था जो काम कर रही है, वह अपने आप में बेहतरीन है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार भारती द्वारा संस्था जनहित समिति के बारे में बोलते हुए कहा गया कि आज लोगों को स्वास्थ्य संभाल के बारे में जागरूक करने की जरूरत है और संस्था जनहित समिति हमेशा इस कार्य के लिए तत्पर रहती है।
इस मौके सुखबीर सिंह सीजीएम, बीएसएनएल जी द्वारा संस्था के कामों के बारे में बताते हुए कहा गया कि यह संस्था प्रत्येक फील्ड के अंदर सेवा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि आप सभी संस्था के सदस्य बनकर समाज सेवा का हिस्सा बनें। उनके मार्गदर्शन में विभाग की पूरी टीम द्वारा आज के रक्तदान कैंप में विशेष सहयोग दिया गया।
इस मौके हड्डियों के माहिर डॉक्टर हरि ओम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हम जनहित समिति के साथ मिलकर प्रत्येक महीने चार बार फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगवाते हैं और हमारी कोशिश होती है कि लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया जाए। उनके द्वारा विशेष तौर पर बीएमडी हड्डियों की फ़्री जाँच का कैंप भी लगवाया गया।
उल्लेखनीय समाज सेवी और संस्था के ज्वाइंट सचिव जगतार जग्गी ने कहा कि जनहित समिति पंजीकृत पटियाला, शीघ्र ही पटियाला के रायपुर मंडला गांव में बेसहारा पेशेंट हैल्थ केयर सेंटर और ओल्ड एज होम बनाने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संस्था को अधिक से अधिक दान करें ताकि हर तरह से लोगों की मदद की जा सके ।
इस मौके पर चमन लाल गर्ग, जी एस बेदी, राजेश रंगुला, डी जी एम बीएसएनएल, अंतरराष्ट्रीय लेखक और शिक्षाशास्त्री अनिल कुमार भारती, मनदीप सिंह बराड़, प्रोफेसर सुभाष शर्मा, विनय शर्मा, विवेक जैन, हरदेव बल्ली, इंद्रजीत दुआ, प्रदीप कुमार, जसवंत सिंह कोली, कमल कौशक, अमन शर्मा, मुकेश सिंगला और सैर प्रेमी विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस मौके उभरते गायक हरपाल मान और गुरमुख सिंह द्वारा अपने गीतों के साथ आए हुए सभी सदस्यों का मनोरंजन किया गया और संस्था द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।






