Thursday, August 27, 2026
HomePatialaआर.टी.ए. पटियाला सचिव की बसों के खिलाफ विशेष इंफोर्समेंट मुहिम; 10 चालान...

आर.टी.ए. पटियाला सचिव की बसों के खिलाफ विशेष इंफोर्समेंट मुहिम; 10 चालान जारी, 1.19 लाख जुर्माना

पटियाला, 18 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पटियाला की ओर से बसों की जांच के लिए विशेष इंफोर्समेंट मुहिम चलाई गई। इस मुहिम का उद्देश्य बस ऑपरेटरों द्वारा परमिट की शर्तों तथा मोटर व्हीकल एक्ट और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना था।

विशेष चेकिंग के दौरान कुल 8 स्टेज कैरिज बसों, जिनमें सामान्य परमिट पर चल रही 2 ए.सी. बसें भी शामिल थीं, तथा 2 टूरिस्ट बसों की जांच की गई। इन बसों के खिलाफ विभिन्न उल्लंघनों के मामलों में चालान जारी किए गए।सामान्य परमिट पर चल रही ए.सी. बसों द्वारा परमिट की लागू शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अलावा टूरिस्ट बसों को भी विभिन्न उल्लंघनों के लिए चालान किया गया।

चेकिंग के दौरान बसों और ड्राइवरों से संबंधित जरूरी दस्तावेजों, जैसे परमिट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। बसों की परमिट श्रेणी और उनके वास्तविक संचालन की भी पुष्टि की गई।

चेकिंग के दौरान विभिन्न उल्लंघनों के संबंध में कुल 10 चालान जारी किए गए, जिनमें 1,19,500 की कुल जुर्माना/कंपाउंडिंग राशि शामिल है।

सचिव, आर.टी.ए. पटियाला की ओर से इंफोर्समेंट स्टाफ को बसों की नियमित और सख्त चेकिंग जारी रखने तथा परमिट की शर्तों या अन्य कानूनी नियमों का उल्लंघन करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग ने सभी बस ऑपरेटरों से अपील की कि वे अपने परमिट की शर्तों, मोटर व्हीकल एक्ट एवं नियमों तथा निर्धारित सड़क सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। जिले में सुरक्षित, कानूनी और अनुशासित सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी विशेष इंफोर्समेंट मुहिम भविष्य में भी जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments