Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaअल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डा. अवनीत सिंह वणैच का भाजपा कार्यालय में भव्य...

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डा. अवनीत सिंह वणैच का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

फतेहाबाद,18 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डा. अवनीत सिंह वणैच का आज भाजपा जिला कार्यालय ‘उदय कमल’ में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डा. अवनीत सिंह वणैच ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी संगठन के साथ जोड़कर उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि डा. अवनीत सिंह वणैच के प्रदेशाध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह मोंगा, जगदीप मोंगा, अमृतपाल खुम्बर, गुरचरण सिंह खोखर, महेंद्र सिंह वधवा, अजीत सिंह सचदेवा, अजीत सिंह ग्रोवर, अजमेर सिंह मोंगा, विक्रम ग्रोवर, मनदीप सिंह ग्रोवर, मिंकू ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments