कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डीएलएसएस द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र में विधिक सेवा क्लीनिक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम में पीएलवी नानवी सागर ने रिसोर्स पर्सन की भूमिका अदा करते हुए उपस्थित बुजुर्गों को नालसा विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया। आमजन को किसी भी कानूनी समस्या के मामले में समय पर कानूनी सलाह एवं सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय तक आसान पहुंच तथा आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध करवाना रहा।






