Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है आमजन की हर...

समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है आमजन की हर समस्या का निपटारा:आशीष कुमार

कुरुक्षेत्र 20 अगस्त, 2026 (संजीव शर्मा): नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान लघु सचिवालय में रोजाना लगने वाले समाधान शिविर में किया जा रहा है। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से सम्बन्धित समस्या रख सकता है। इस समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर काटने से भी छुटकारा मिल रहा है।
नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार न्यू लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचते है ताकि प्रत्येक विभाग से सम्बन्धित समस्या का मौके पर ही समाधान संभव हो सके। इसलिए कुरुक्षेत्र के सभी नागरिकों से बार-बार अपील की जा रही है कि इन समाधान शिविर का फायदा उठाना चाहिए और अपनी हर प्रकार की समस्या का समाधान इस शिविर के माध्यम से करवाना चाहिए। सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश दिए गए है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार समाधान शिविर में पहुंचेंगे ताकि लोगों की समस्या का मौके पर समाधान संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में लोग पुलिस, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग, पेंशन से सम्बन्धित समस्या, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी के साथ-साथ अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्या भी इस समाधान शिविर में रख सकते है। इस शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान भी किया जाएगा। समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और उनका हर संभव समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों का फायदा मिले। इस मौके पर डीआरओ चेतना चौधरी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments