Thursday, August 27, 2026
HomePunjabगुलाब सिद्धू के आरोपों पर चुप्पी तोड़ेंगे अनमोल कवात्रा

गुलाब सिद्धू के आरोपों पर चुप्पी तोड़ेंगे अनमोल कवात्रा

लुधियाना, 20 अगस्त 2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल कवात्रा के बीच चल रहा विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों की ओर से सामने आए बयानों के बाद मामला और गरमाता नजर आ रहा है।

गुलाब सिद्धू ने हाल ही में कार में बैठे हुए एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक व्यक्ति पर पॉडकास्ट में शामिल होने के बदले 2 से 3 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। इस वीडियो के बाद अनमोल कवात्रा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

शुरुआत में अनमोल कवात्रा ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा और ट्रोलिंग बढ़ने के बाद उन्होंने भी एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। अनमोल ने कहा कि वह आगामी रविवार को गुलाब सिद्धू की ओर से की गई टिप्पणियों का विस्तार से जवाब देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने गुलाब सिद्धू के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, “गुलाब सिद्धू मेरा भाई है और मौत तक मेरा भाई रहेगा।”

अनमोल कवात्रा ने कहा कि भले ही गुलाब सिद्धू ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म करने की बात कही है, लेकिन उनकी नजर में गुलाब सिद्धू हमेशा उनके भाई रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी गुलाब सिद्धू को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक मानते हैं।

गुलाब सिद्धू ने वीडियो में क्या कहा?

गुलाब सिद्धू ने अपनी वीडियो में कथित तौर पर टूटे भरोसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जब कई लोग बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद कर रहे हैं, ऐसे में जिस व्यक्ति को वह अपना भाई समझते थे, उसके द्वारा पॉडकास्ट में शामिल होने के लिए पैसे मांगने की बात ने उन्हें ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2-3 लाख रुपये उनके लिए कोई मुद्दा नहीं हैं, बल्कि मामला भरोसे और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। गुलाब सिद्धू के मुताबिक, इस घटना से उनके विश्वास को चोट पहुंची है।

गायक ने यह भी संकेत दिया कि वह संबंधित व्यक्ति के साथ अपना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। हालांकि, अनमोल कवात्रा के बयान के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

अब सभी की नजरें अनमोल कवात्रा के आगामी रविवार को दिए जाने वाले बयान पर हैं कि वह गुलाब सिद्धू के आरोपों और पूरे विवाद को लेकर क्या कहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments