Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में वेद सप्ताह का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक मनाया...

डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में वेद सप्ताह का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

जाखल मंडी, 26 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में चल रहे वेद सप्ताह एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर धर्म शिक्षक पवन शास्त्री ने विद्यार्थियों को वेदों के ज्ञान, उनके महत्व तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेद मानव जीवन को सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों का मार्ग दिखाते हैं। विद्यार्थियों को ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद की विशेषताओं से भी अवगत कराया गया।
विद्यालय के इंचार्ज विजय गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेदों का ज्ञान भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा युवाओं को अपने जीवन में वैदिक सिद्धांतों को अपनाकर श्रेष्ठ नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया तथा सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। विद्यालय परिवार ने वेद सप्ताह के माध्यम से समाज में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments