Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaजिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़कों के शतरंज मुकाबले आयोजित

जिला स्कूल टूर्नामेंट में लड़कों के शतरंज मुकाबले आयोजित

पटियाला, 26 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों के शतरंज मुकाबले स्कूल ऑफ एमिनेंस फीलखाना में आयोजित करवाए गए।

अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में पटि-3 जोन ने पहला, पटि-2 जोन ने दूसरा और भादसों जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 मुकाबलों में पटि-1 जोन ने पहला, पटि-3 जोन ने दूसरा और पटि-2 जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 मुकाबलों में पटि-1 जोन ने पहला, पटि-2 जोन ने दूसरा और नाभा जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. रजनीश गुप्ता और प्रिंसिपल जसपाल सिंह मंडौर विशेष रूप से पहुंचे और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर अमनिंदर सिंह बाबा, जोनल सचिव पटि-1, बलविंदर सिंह जस्सल, जोनल सचिव पटि-2, लेक्चरर चरणजीत सिंह, तेजिंदर सिंह तेज़ी एएसआई, प्रदीप कुमार (खजांची घनौर जोन) और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments