पटियाला, 01 सितंबर, 2026 (जगप्रीत महाजन): अदित्या बैडमिंटन अकादमी में जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। इस अवसर पर महल कलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और पंजाब ग्रैपलिंग रेसलिंग के निदेशक योगराज शर्मा शैला विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गांवों में भी शहरों जैसी खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में बेहतरीन खेल मैदान तैयार किए गए हैं।

इस दौरान योगराज शर्मा शैला ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि यह बैडमिंटन टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगा, जिसमें लड़कों और लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विधायक पंडोरी ने खिलाड़ियों के साथ खुद मैदान में खेलकर बच्चों का हौसला बढ़ाया, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह पंडोरी खिलाड़ियों को लगातार सहयोग देते हैं और विशेष रूप से रेसलिंग तथा पैरा-खिलाड़ियों की डाइट और अन्य जरूरतों का भी ध्यान रखते हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य दविंदर सिंह, पंजाब वाटर सप्लाई के निदेशक दविंदर विदेशां, यादविंदर सिंह, पंजाब ग्रैपलिंग कमेटी के निदेशक रणजीत सिंह, अदित्या बैडमिंटन चैंपियंस क्लब के एमडी सतनाम सिंह सत्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।






