01 सितंबर, 2026 (विशाल गुप्ता): रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में रश्मिका बेहद इंटेंस और दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगी।
रश्मिका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने किरदार की झलक साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने ‘मैसा’ को गुस्से, दर्द, हिम्मत और ताकत से भरी कहानी बताया।
रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी यह फिल्म आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका एक एक्शन और डांस सीक्वेंस में घायल हो गई थीं। कूल्हे की चोट के बाद उनकी सर्जरी हुई और वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। अब अभिनेत्री जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी में हैं।






