Wednesday, September 2, 2026
HomeNationalहथनीकुंड बैराज में सेना की नाव पलटी, 2 जवान लापता

हथनीकुंड बैराज में सेना की नाव पलटी, 2 जवान लापता

यमुनानगर, 02 सितंबर, 2026 (जगदेव रंचना): हरियाणा के हथनीकुंड बैराज में प्रशिक्षण के दौरान सेना की एक नाव तेज पानी के बहाव में फंसकर पलट गई। हादसे के बाद नाव पर सवार दो सैन्यकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को संयुक्त वाटरमैनशिप ट्रेनिंग के दौरान नाव बैराज के डाउनस्ट्रीम हिस्से में तेज बहाव और भंवर की चपेट में आ गई। इसके बाद नाव पलट गई और उसमें सवार जवान पानी में बह गए।

हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। सेना के पश्चिमी कमान के अनुसार, भारतीय सेना, वायुसेना, पुलिस और सिविल प्रशासन की टीमें मिलकर यमुना में लापता जवानों की तलाश कर रही हैं। उन्हें खोजने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments