Wednesday, November 4, 2026
HomeNationalरेलवे ट्रैक पर विस्फोट से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, CID ने शुरू की...

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, CID ने शुरू की जांच

श्रीगंगानगर, 04 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे मार्ग पर संदिग्ध विस्फोट से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 50 GB गांव के पास हुए इस धमाके में रेलवे ट्रैक के दो सीमेंट सपोर्ट क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कुछ स्लीपर टूटने और पटरी के नीचे करीब दो फीट गहरा गड्ढा बनने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9:45 बजे हुई। इससे लगभग 45 मिनट पहले अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली यात्री ट्रेन इस स्थान से गुजर चुकी थी। एहतियात के तौर पर अनूपगढ़ और सूरतगढ़ के बीच रेल परिचालन रोक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। जांच में ATS, CID, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर विस्फोट की प्रकृति और कारणों का पता लगाया जा रहा है।

श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के अनुसार, फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र से हाल ही में बरामद 7.5 किलोग्राम RDX का इस घटना से कोई सीधा संबंध अभी सामने नहीं आया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका जानबूझकर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments