Thursday, September 3, 2026
HomeHaryanaकॉलेज दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई: शिक्षा मंत्री...

कॉलेज दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर की गई: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

हरियाणा , 03 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने प्रदेश के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्नातक प्रथम वर्ष की केंद्रीकृत ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी है।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने बताया कि विभाग को विभिन्न कॉलेजों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने और तारीख बढ़ाने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे। कई विद्यार्थी तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के समान अवसरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह जनहितैषी कदम उठाया है।

जारी आदेशों के अनुसार, इस निर्णय को प्रदेश की सभी राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों और सेल्फ-फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। तिथि बढ़ाए जाने के बाद बचे हुए सभी पात्र विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना दाखिला सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments