Thursday, September 3, 2026
HomeHaryana16 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं विद्यालय...

16 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं विद्यालय संबद्धता आवेदन पत्र एवं शुल्क

कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों/गुरुकुल/विद्यापीठ 16 सितंबर 2026 तक संबद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क ऑनलाइन गेटवे पेमेंट के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। जो विद्यालय किसी कारणवश निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं करते हैं, वे विद्यालय 5 हजार रुपए विलंब शुल्क सहित 17 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक संबद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क ऑनलाइन जमा करवा सकते है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय जो पहले से ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हैं, उन द्वारा 2 हजार रुपए (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) तथा गुरूकुल/विद्यापीठों द्वारा 8 हजार रुपए (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) संबद्धता निरन्तरता शुल्क जमा करवाया जाना है। इसके अतिरिक्त नई संबद्धता/अपग्रेड हेतु 20 हजार रुपए (18 प्रतिशत जीएसटी सहित) शुल्क जमा करवाया जाना है। संबद्धता शुल्क एचडीएफसी बैंक द्वारा गेटवे पेमेंट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाया जाना है। राजकीय विद्यालयों द्वारा संबद्धता फार्म के अनुसार वांछित दस्तावेज अपलोड किये जाने आवश्यक हैं, उन द्वारा संबद्धता शुल्क जमा नहीं करवाया जाना है।
उन्होंने बताया कि यदि राजकीय/अराजकीय विद्यालय/गुरुकुल/विद्यापीठ निर्धारित तिथियों तक संबद्धता संबंधी दस्तावेज अपलोड नहीं करते हैं तो उन विद्यालयों/गुरूकुल/विद्यापीठों को विलंब शुल्क 5 हजार रुपए सहित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। संबद्धता आवेदन-पत्र व शुल्क बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाना है। किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई के लिए दूरभाष नंबर 01664-254300 या बोर्ड कार्यालय की संबद्धता शाखा के दूरभाष नंबर 01664-244171 से 176 एक्सटेंशन 111 पर किसी भी कार्य-दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबद्धता शाखा की ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments