Saturday, September 5, 2026
HomePatialaपटियाला में पहली बार विश्व प्रसिद्ध सनातन प्रचारक जया किशोरी जी करेंगी...

पटियाला में पहली बार विश्व प्रसिद्ध सनातन प्रचारक जया किशोरी जी करेंगी कथा

पटियाला, 5 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पटियाला शहर में धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति की लहर को और प्रचंड करने के उद्देश्य से श्री सनातन धर्म ट्रस्ट (रजि.), पटियाला द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के विशाल एवं अलौकिक आयोजन का पावन संकल्प लिया गया है। यह कथा आगामी 3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2026 तक सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी, पटियाला में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पटियाला में पहली बार विश्व प्रसिद्ध सनातन प्रचारक जया किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। इस पावन संकल्प के अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों में रिची डकाला, राम डकाला, दिनेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुमित गोयल, धर्मपाल बांसल, राजन सिंगला, हितेश सिंगला और जीवन सिंगला ने विशेष रूप से शिरकत की तथा सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटने का संकल्प लिया।
श्री देवी दयाल गोयल और श्री हरबंस लाल बांसल की विशेष उपस्थिति में हुई इस बैठक के दौरान कथा के प्रबंधों एवं आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की अपार कृपा से लिया गया यह संकल्प समाज में धार्मिक मूल्यों, संस्कारों तथा आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की दिशा में एक विनम्र एवं श्रद्धापूर्ण प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों को इस महान धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों ने भगवान श्री कृष्ण जी के चरणों में प्रार्थना की कि यह पावन कार्य निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो, ताकि शहरवासी श्रीमद्भागवत कथा के अमृतमयी प्रवचनों का श्रवण कर अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments