Saturday, September 5, 2026
HomePatialaप्राचीन पंथ प्रकाश की पावन कथा का शुभारंभ 11 सितंबर, 2026, शुक्रवार...

प्राचीन पंथ प्रकाश की पावन कथा का शुभारंभ 11 सितंबर, 2026, शुक्रवार को

पटियाला, 5 अगस्त, 2026 (अरशदीप सिंह): गुरुद्वारा साहिब शहीद अकाली बाबा फूला सिंह जी, फेज-2 पटियाला में ‘प्राचीन पंथ प्रकाश’ की पावन कथा का शुभारंभ 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को होगा। यह समागम शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी, संगतों और प्रधान डॉ. जगजीत सिंह दरदी द्वारा पंथ के महान कथा वाचक एवं हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी प्रतिपाल सिंह जी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।

समागम के दौरान ज्ञानी प्रतिपाल सिंह जी द्वारा ‘प्राचीन पंथ प्रकाश’ की पावन कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इस समागम का उद्देश्य संगतों को सिख इतिहास और सिख शिक्षाओं से जोड़ना है।

इस ऐतिहासिक समागम में शामिल होने के लिए प्रबंधक कमेटी द्वारा संगतों और प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। समागम के दौरान गुरु के अमृत लंगर की सेवा भी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा की जाएगी।

स्थान: गुरुद्वारा साहिब शहीद अकाली बाबा फूला सिंह जी, फेज-2, पटियाला
तिथि: 11 सितंबर 2026
समय: शाम 7:00 बजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments