Monday, September 7, 2026
HomeHaryanaकिसान मुद्दों पर यमुनानगर में महापंचायत करेंगे टिकैत

किसान मुद्दों पर यमुनानगर में महापंचायत करेंगे टिकैत

यमुनानगर, 07 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह) भारतीय किसान यूनियन  के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान नेता दलवीर कैथ के निवास पर पहुंचकर 4 अक्टूबर को यमुनानगर में होने वाली किसान महापंचायत के लिए किसानों को लामबंद किया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में गन्ने, धान, बिजली और सड़क समेत किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

टिकैत ने गन्ने का भाव उत्पादन लागत को देखते हुए 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और धान की खरीद 15 सितंबर से पहले शुरू करने की मांग की। उन्होंने रादौर-यमुनानगर सड़क की खराब हालत का मुद्दा भी उठाया और महापंचायत में कड़े फैसले लिए जाने के संकेत दिए।

बीकेयू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि महापंचायत की तैयारियों को लेकर जल्द जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि टिकैत आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments