Tuesday, September 8, 2026
HomeWorld Newsऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव, विकास दर सुस्त

ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव, विकास दर सुस्त

सिडनी, 08 सितंबर, 2026 (दीपक दत्ता): ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था फिलहाल तकनीकी मंदी में नहीं है, लेकिन आर्थिक विकास की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। जून 2026 तिमाही में जीडीपी महज 0.4% बढ़ी, जबकि वार्षिक विकास दर घटकर 1.8% रह गई।

महंगाई, महंगे होम लोन, बढ़ते किराए और बिजली खर्च से लोगों की खरीदारी क्षमता प्रभावित हुई है। इसका असर रिटेल, रेस्तरां और छोटे कारोबारों पर भी देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी से आर्थिक विकास पर दबाव बढ़ सकता है। अब सरकार के सामने महंगाई नियंत्रित करने के साथ अर्थव्यवस्था को मंदी से बचाने की चुनौती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments