पटियाला, 8 सितंबर, 2026 (अमनदीप सरां): श्री सनातन धर्म सभा पटियाला के प्रधान लाल चंद जिंदल, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, महामंत्री अनिल गुप्ता, उप प्रधान नरेश कुमार जैन, राकेश कुमार, पवन कुमार जिंदल, त्रिभुवन गुप्ता एवं विद्यालय प्रबंधक इंजी. एम. एम. स्याल के कुशल मार्गदर्शन में एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला में इंटर स्कूल भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पटियाला शहर के स्वतंत्रता संग्रामी संतोख सिंह स्कूल ऑफ इमीनेंस फीलखाना, एस आर आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला,एस डी मॉडल हाई स्कूल, एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी विक्टोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरानी पुलिस लाइन, न्यू डैफोडिल पब्लिक स्कूल, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी गर्ल्स स्मार्ट स्कूल एन पी एच, आत्माराम कुमार सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लाटूरपूरा ब्रांच), ढुड़ियाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेम धाम सर्व हितकारी विद्या मंदिर, एवं बी एन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से किया गया तत्पश्चात मंच संचालक पंकज कौशल ने विशेष अतिथि दविंदर पाल सिंह (पूर्व आई आर एस) एवं आए हुए सभी सभा सदस्यों, मेहमानों, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं और कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्कूल में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया एवं आए हुए सभी महानुभावों को कार्यक्रम के निर्णायकगण प्रो. प्यारालाल, डॉ. मोहम्मद हबीब एवं मैडम परविंदर कौर से परिचित करवाया। श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी इंजी. एम एम स्याल, त्रिभुवन गुप्ता, डॉ एन के शर्मा एवं विशेष अतिथि दविंदर पाल सिंह (पूर्व आई आर एस )ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कला और संस्कृति हमारे जीवन का आधार हैं। पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की आध्यात्मिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना आपके चरित्र को मजबूत बनाता है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 14 टीमों ने भाग लिया। सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरानी पुलिस लाइन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा स्वतंत्रता संग्रामी संतोष सिंह स्कूल ऑफ इमीनेंस फीलखाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रेम धाम सर्वहितकारी विद्या मंदिर, एस डी मॉडल हाई स्कूल एवं आत्माराम कुमार सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किए ।
कार्यक्रम के अंत में एस डी सभा के पदाधिकारियों, विशेष अतिथि, निर्णायक मंडल एवं स्कूल के प्रिंसिपल ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर एस डी स्कूल के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।





