Tuesday, September 8, 2026
HomePatialaजिला स्कूल खेलों में बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए

जिला स्कूल खेलों में बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए

पटियाला, 8 सितंबर, 2026 (अमनदीप सरां): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के योग्य नेतृत्व तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह तथा जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़के/लड़कियों के बॉक्सिंग मुकाबले पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मल्टीपर्पज, पासी रोड, पटियाला में करवाए गए।

इस अवसर पर संतोष दत्ता (सचिव, पंजाब बॉक्सिंग एसोसिएशन) और दविंदर पाल शर्मा ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह संधू, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, बिक्रमजीत सिंह, अमरदीप सिंह और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments