Tuesday, September 8, 2026
HomeHaryanaसाईकलिंग की आवासीय अकादमी के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 13 सितंबर...

साईकलिंग की आवासीय अकादमी के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 13 सितंबर को

कुरुक्षेत्र, 8 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि साईकलिंग खेल की आवासीय अकादमी हेतू खिलाडिय़ों के चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है। जिला कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर स्थित साईकलिंग (लडक़े) खेल की आवासीय खेल अकादमी संचालित है। इस अकादमी में एक रिक्त स्थान को भरने और 5 खिलाडिय़ों को प्रतीक्षा सूची में रखने के लिए खिलाडिय़ों के चयन हेतू ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।
डीएसओ मनोज कुमार ने कहा कि इसके लिए लडक़ों का चयन ट्रायल 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे पिहोवा बाईपास नजदीक किला गुरुद्वारा पिहोवा रोड़ कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल के लिए जिला के इच्छुक साईकलिंग खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटो प्रति, जन्म प्रमाण पत्र/दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र की मूल व फोटो प्रति, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र की मूल व फोटो प्रति, 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अपने-अपने शिक्षण संस्थान से बोनाफाईड प्रमाण पत्र की प्रति साथ लेकर आएंगे।
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल अंतर्राष्टï्रीय/राष्टï्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता तथा राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का आवासीय अकादमी में चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अनिवार्य रुप से खेल किट में पहुंचे, चयनित खिलाडिय़ों को अनिवार्य रुप से आवासीय अकादमी में रहना होगा, जिसमें रहने व खाने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी, अकादमी से स्कूल तक आने-जाने की व्यवस्था का खर्च खिलाड़ी द्वारा स्वयं वहन करना होगा, खिलाड़ी अपने साथ साईकिल अवश्य लेकर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments