पटियाला, 8 सितंबर, 2026 (गुरप्रीत सिंह): पदोन्नति के उपरांत उप निदेशक बनीं डॉ. सोनिंदर कौर ने पशुपालन विभाग के पटियाला जिले की पहली महिला उप निदेशक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है। इस अवसर पर डॉ. सोनिंदर कौर ने कहा कि वह पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और सेक्रेट्री राहुल भंडारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की सेवाएं जिले के प्रत्येक पशुपालक तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगी।
इस दौरान डॉ. सोनिंदर कौर द्वारा पदभार संभालने पर कार्यालय के समस्त स्टाफ ने अपनी नई उप निदेशक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर डीडीएएच ट्रेनिंग डॉ. परमजीत सिंह, डीडीएएच फार्म डॉ. चेतन गुप्ता तथा उप निदेशक पशुपालन मुख्यालय डॉ. राज कुमार गुप्ता ने डॉ. सोनिंदर कौर को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएपी डॉ. रजनीक भौरा, एडी ट्रेनिंग डॉ. गुरजीत सिंह, एडी फार्म्स डॉ. दविंदर पाल सिंह, वेटरनरी ऑफिसर डॉ. जतिंदर सिंह तथा डॉ. जीवन गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पंजाब स्टेट वेटरनरी ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अध्यक्ष डॉ. अर्शदीप कूनर तथा अन्य वेटरनरी अधिकारियों ने भी डॉ. सोनिंदर कौर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने भी डॉ. सोनिंदर कौर को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यालय के पूर्व सुपरिंटेंडेंट एवं बैरागी वेलफेयर बोर्ड, जिला पटियाला के चेयरमैन जगदीश सिंह ने भी डॉ. सोनिंदर कौर को पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।






