Tuesday, September 29, 2026
HomeTechnologiesफोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग करीब, कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा होने की...

फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग करीब, कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा होने की संभावना

टेक्नोलॉजी, 09 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): एपल का बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल आईफोन अब लॉन्च के करीब बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी करीब एक दशक से इस तकनीक पर काम कर रही है और यह आईफोन के डिजाइन में अब तक के सबसे बड़े बदलावों में से एक हो सकता है।

फोल्डेबल आईफोन में करीब 7.8 इंच की अंदरूनी और 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसमें नई हिंज तकनीक और कस्टम कवर ग्लास के जरिए स्क्रीन की क्रीज को बेहद कम करने की कोशिश की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में A20 प्रो चिप, 12GB रेम, बड़ी डुअल-सेल बैटरी और 48MP डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। Face ID की जगह पावर बटन में टच आई.डी दिए जाने की भी संभावना है।

इस फोन की शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर से अधिक हो सकती है, जबकि ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 3,000 डॉलर तक पहुंचने की चर्चा है। यह लॉन्च एपल के नए सी.ई.ओ. जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा आईफोन लॉन्च भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments