Wednesday, September 30, 2026
HomePunjabमतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता मुख्य प्राथमिकता: सतीश चंद्र

मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता मुख्य प्राथमिकता: सतीश चंद्र

संगरूर, 11 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब में चल रही मतदाता सूचियों की एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) 2026 प्रक्रिया के तहत 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 108-संगरूर के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी-कम-उप मंडल मजिस्ट्रेट संगरूर सतीश चंद्र द्वारा मतदाता सूची के संशोधन और अपडेट से संबंधित अब तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूचियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई गईं।

सतीश चंद्र ने कहा कि सूचियां साझा करने का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की जांच-पड़ताल के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है।

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल से अरुण कुमार, भारतीय जनता पार्टी से भगवंत सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुरिंदर सिंह, बहुजन समाज पार्टी से गुरमेल सिंह और आम आदमी पार्टी से गुरविंदर सिंह सहित चुनाव स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments