Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaउमरी के पहलवानों ने किया कमाल, हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में 5...

उमरी के पहलवानों ने किया कमाल, हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में 5 मेडल जीते

कुरुक्षेत्र, 12 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी के कुश्ती सेंटर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोनीपत में आयोजित हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-17 ग्रीको रोमन) में उमरी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि गांव की आन-बान-शान अर्जुन अवार्डी पहलवान राजेंद्र कुमार उमरी के बेटे सामर्थ ने हासिल की है। सामर्थ ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सभी विरोधियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इस स्वर्ण पदक के साथ ही सामर्थ का चयन स्कूल नेशनल गेम्स के लिए भी हो गया है। उसने इतिहास रचते हुए अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का सबूत दिया है।
उमरी सेंटर के अन्य पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य ने सिल्वर मेडल, 72 किलोग्राम में खुशप्रीत ने सिल्वर मेडल, 65 किलोग्राम में अनमोल ने ब्रोंज मेडल जीता। वहीं लड़कियों के वर्ग में 38 किलोग्राम में पूर्वी ने ब्रोंज मेडल जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी कुरुक्षेत्र मनोज कुमार, जिला कुश्ती संघ के प्रधान सुरेंद्र कुमार ईशाक, उप प्रधान सरदार अमराज नैन, जनरल सेक्रेटरी प्रदीप सैनी, कुश्ती कोच एवं जॉइंट सेक्रेटरी जसविंदर सिंह, गांव के सरपंच बसंत लाल, राजपाल पहलवान इंचार्ज उमरी अखाड़ा, धर्मवीर नर्सरी कोच और अर्जुन अवार्डी राजेंद्र कुमार उमरी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन और खेल विभाग इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments