Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया ‘नमो सेवा पोर्टल’ लॉन्च

पंचकूला, 15 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकमल, पंचकूला में ‘नमो सेवा पोर्टल’ की शुरुआत की। सेवा संकल्प अभियान के दौरान यह पोर्टल आम लोगों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने में एक सेतु का काम करेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा लॉन्च किए गए नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से इच्छुक नागरिक अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सेवा कार्यों से जुड़ सकेंगे। www.bjpharyananamosewa.com पोर्टल पर अभियान के सभी 12 कार्यक्रमों के साथ-साथ 25 सेवा कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कोई भी नागरिक अपनी उपलब्धता के अनुसार किसी भी सेवा कार्य में अपनी भागीदारी कर सकता है।
पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत स्वयंसेवकों और नागरिकों को सभी कार्यक्रमों की ताजा जानकारी मिलती रहेगी। स्वयंसेवक अपनी पसंद के कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दे सकेंगे और कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।
पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल, सेवा कार्यों में भागीदारी, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद उन्हें भागीदारी प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। इसके अलावा रेफरल सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का अवसर मिलेगा।
भाजपा आईटी विभाग, हरियाणा द्वारा तैयार किया गया ‘नमो सेवा पोर्टल’ सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का डिजिटल माध्यम बनेगा। इसके जरिए सेवा गतिविधियों की जानकारी, भागीदारी और संवाद को एक ही मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।
स्वयंसेवक संगठन की घोषणाओं और ताजा जानकारियों से भी सीधे जुड़े रह सकेंगे। भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि नमो सेवा पोर्टल वेबसाइट के साथ-साथ जल्द ही प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments