Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaसीजेएम नीतिका भारद्वाज ने राजकीय स्कूल किशनपुरा का किया दौरा, विद्यार्थियों को...

सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने राजकीय स्कूल किशनपुरा का किया दौरा, विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र 16 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा राजकीय स्कूल किशनपुरा का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पोक्सो अधिनियम 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित अधिकारी को जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया। दौरान बच्चों को नालसा विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता एवं कानूनी सेवाएं प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध से स्वयं को सुरक्षित रख सकें और आवश्यकता पड़ने पर उचित सहायता प्राप्त कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments