Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaजिला रोजगार विभाग द्वारा आज किया जाएगा जॉब फेयर का आयोजन

जिला रोजगार विभाग द्वारा आज किया जाएगा जॉब फेयर का आयोजन

कुरुक्षेत्र 16 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र व विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलवाने के लिए 18 सितंबर को प्रात: 10 बजे से विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन ब्यूरो कुरुक्षेत्र के प्रांगण में जॉब फेयर का आयोजन करवाया जा रहा है। इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक भाग ले सकते है। इस जॉब फेयर में आईसीआईसीआई बैंक, रमाया हेल्थ केयर लिमिटेड, एसबीआई लाइफ बीमा, एनएसटीयू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एचसीएल टेक आईटी मुख्य कंपनियां योग्य प्रार्थियों का चयन करेंगी। इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए प्रार्थी का विभाग के पोर्टल एचआरईएक्स.जीओवी.इन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। सभी प्रार्थी अपनी योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर ही इस जॉब फेयर में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments