Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaशहीद मदन लाल ढींगरां की जयंती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए...

शहीद मदन लाल ढींगरां की जयंती पर भाजपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

फतेहाबाद, 18 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की आजादी के लिए उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि शहीद मदन लाल धींगड़ा का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, जिसके परिणामस्वरूप आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे महान क्रांतिकारियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। प्रवीन जोड़ा ने कहा कि शहीदों की वीरगाथाएं हमारी राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, डा. रणजीत ओड, सुभाष साहू, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, रोहताश गोदारा, अमृतपाल खुम्बर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments