Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में 46 पुलिस अधिकारियों के तबादले

हरियाणा, 20 सितंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): हरियाणा सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 आई.पी.एस. और 39 एच.पी.एस. अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एस.पी.) और पुलिस उपायुक्तों (डी.सी.पी.) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार राजेश कुमार को पंचकूला का एस.पी., लॉ एंड ऑर्डर नियुक्त किया गया है। उन्हें एस.पी., एस.टी.एफ. और एस.पी., सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं परबीना पी. को एस.पी., जी.आर.पी. , अंबाला कैंट की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश मोहन को डी.सी.पी., सेंट्रल फरीदाबाद, जबकि प्रतीक गहलोत को डी.सी.पी., मानेसर नियुक्त किया गया है। गहलोत को कमांडेंट, चौथी आई.आर.बी., मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

इसी क्रम में आयुष यादव को डी.सी.पी., दक्षिण गुरुग्राम और जयबीर सिंह को डी.सी.पी., क्राइम, फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। सरकार ने नरेंद्र सिंह को एस.पी. , एस.सी.बी. (H) बनाया है। ऊषा देवी को एस.पी. , एस.सी.बी. (H) के साथ एस.पी. , सोशल आउटरीच की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जितेंद्र गहलोत को डी.सी.पी., गोहाना नियुक्त करते हुए उन्हें डी.सी.पी., क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। हितेश यादव को डी.सी.पी., बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न पुलिस जिलों और महत्वपूर्ण शाखाओं में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments