Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ 24...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ 24 सितंबर होगी बैठक

कुरुक्षेत्र 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष गीता जयंती का महापर्व 20 दिसंबर 2026 को मनाया जाएगा तथा मुख्य कार्यक्रम 14 से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
सीईओ केडीबी पंकज सेतिया ने कहा कि इस उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से संभव हो पाएगा। इस आयोजन को लेकर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक का आयोजन 24 सितंबर को सुबह 10.30 गीता ज्ञान संस्थानम के सभागार में किया जाएगा। इस बैठक के दौरान गीता महोत्सव को गीता केंद्रित एवं जनभागीदारी पूर्ण बनाने तथा देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों के स्वागत के लिए कुरुक्षेत्र को ओर बेहतर तैयार करने हेतु सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments