Tuesday, September 29, 2026
HomeHaryanaपोषण माह के तहत गांव भोडी में जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को...

पोषण माह के तहत गांव भोडी में जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

टोहाना/कुलां, 21 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत गांव भोडी में आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर नीति की देखरेख में आयोजित इस रैली के माध्यम से महिलाओं एवं ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संबंध में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर नीति ने बताया कि पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोषण माह की थीम-5 के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सैचुरेशन अभियान पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी क्षेत्र में पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सूची की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों की पहचान की जा रही है, जो अभी तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं। विभाग द्वारा ऐसे छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जा सके।

जागरूकता रैली के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने पोषण, मातृ स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण, लंबित मामलों के सत्यापन एवं अनुमोदन तथा छूटे हुए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला तक योजना का लाभ पहुंचाना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और क्षेत्र की महिलाए मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments