Monday, September 28, 2026
HomeTechnologiesजोहो ने लॉन्च किया ‘जिया चैट’, 7 नए SaaS प्रोडक्ट्स भी पेश

जोहो ने लॉन्च किया ‘जिया चैट’, 7 नए SaaS प्रोडक्ट्स भी पेश

नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026 (हर्षलीन सिंह): भारतीय टेक कंपनी जोहो ने बिजनेस यूजर्स के लिए अपना नया एआई इंटरफेस ‘जिया चैट’  लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह एक ही चैट विंडो से डेटा एनालिसिस, ईमेल ड्राफ्टिंग, रिपोर्ट और चार्ट तैयार करने जैसे कई काम करने में मदद करेगा।

जोहो का कहना है कि यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल उसके एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए नहीं किया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ रिटेल, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एजुकेशन, फाइनेंस, रियल एस्टेट और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए सात नए SaaS प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं।

हेल्थकेयर के लिए मेडस्क्राइब डॉक्टर-मरीज की बातचीत को मेडिकल रिकॉर्ड में बदलने में मदद करेगा, जबकि जोहो कैंपस के जरिए शिक्षण संस्थानों में एडमिशन, फीस और टाइमटेबल मैनेजमेंट किया जा सकेगा। छोटे रेस्टोरेंट्स के लिए जोहो पीओएस सालाना 12 लाख रुपये तक की बिलिंग वाले कारोबारियों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगा।

कंपनी के मुताबिक, 2025 में जोहो के राजस्व में 47 प्रतिशत वृद्धि हुई और उसके प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर में 15 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments