कुरुक्षेत्र 24 सितंबर,2026 (संजीव शर्मा): रोजगार विभाग द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र कुरुक्षेत्र द्वारा रोजगार कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम कॉलेज में किया गया। यूईआईजीबी कुरुक्षेत्र के मंडल रोजगार अधिकारी प्रदीप चोपड़ा ने कॉलेज के विद्यार्थियों को विभिन्न करियर ऑप्शन तथा यूपीएससी, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, एचपीएससी, एचएसएससी व अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य की महत्ता तथा लक्ष्य को पाने के बारे में प्रोत्साहन किया गया और एंटरप्रेन्योरशिप, पीएमवीबीआरवाई तथा पीएम इंटर्नशिप स्कीम पद्धति के बारे में बताया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश कुमार सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद था।






