हरियाणा , 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन टीमों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता कलाकारों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पांच सांत्वना पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 सितंबर को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में प्रदेशभर से बीन वादन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्री रामबीर और टीम को प्रथम पुरस्कार, श्री प्रदीप कुमार और टीम को द्वितीय पुरस्कार तथा श्री जयसिंह और टीम को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इसके अलावा श्री केहर नाथ और टीम, श्री महेंद्र नाथ और टीम, श्री हरपाल नाथ और टीम, श्री राजू नाथ और टीम तथा श्री पाली नाथ और टीम को क्रमशः सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।






