Monday, September 28, 2026
HomeHaryanaजिला भाजपा कार्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन का उद्घाटन

जिला भाजपा कार्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन का उद्घाटन

फतेहाबाद, 26 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  जिला भाजपा कार्यालय ‘उदय कमल’ में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए दिनवार ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग पदाधिकारी जिला कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इससे कार्यालय में आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को अपनी बात रखने तथा संगठन से संबंधित कार्यों के लिए पदाधिकारियों से संपर्क करने में सुविधा होगी। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सोमवार को जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, मार्केट कमेटी फतेहाबाद के चेयरमैन जगदीश जाखड़ तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू गुर्जर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष भीम लाम्बा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज, जिला सचिव लक्ष्मी शर्मा तथा मार्केट कमेटी भट्टू के चेयरमैन प्रदीप मांडन की ड्यूटी रहेगी। बुधवार को जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, आईटी प्रभारी सुभाष साहू, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, मार्केट कमेटी भूना के चेयरमैन राजबीर नहला तथा लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी स. जगदीप मोंगा कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। वीरवार को जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष इन्द्र गावड़ी, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सरबटा तथा मार्केट कमेटी रतिया के चेयरमैन राजकुमार मेहता की ड्यूटी निर्धारित की गई है। शुक्रवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष संजय रेवड़ी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार तलवाड़ा, मार्केट कमेटी जाखल के चेयरमैन जगजीत नडैल तथा मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा कार्यालय में मौजूद रहेंगे। शनिवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा, जिला प्रवक्ता अनूप भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलदेव सैनी तथा मार्केट कमेटी टोहाना के चेयरमैन जगजीत हुड्डा की ड्यूटी रहेगी। इसी प्रकार रविवार को जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष सुमन खिचड़, जिला सचिव संकेत गर्ग, मार्केट कमेटी धारसूल के चेयरमैन राममेहर धारसूल तथा रतिया नगर के सचिव जैकी गर्ग और उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि इस व्यवस्था से जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की नियमित उपलब्धता रहेगी तथा संगठनात्मक कार्यों के संचालन और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को और व्यवस्थित किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments