चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026 (जगजीत सिंह): भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी के कार्यकाल में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा तीन महीने का विस्तार किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार मनोज त्रिपाठी का मौजूदा कार्यकाल 27 सितंबर को समाप्त होना था। अब तीन महीने के विस्तार के बाद वह 27 दिसंबर 2026 तक BBMB के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे।
इस दौरान भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में सदस्य (इरिगेशन) और सदस्य (पावर) के दो महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन पदों पर नियुक्ति नहीं होने के कारण बोर्ड के प्रशासनिक और तकनीकी ढांचे में रिक्तता बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्रालय द्वारा चेयरमैन के कार्यकाल में किए गए विस्तार के साथ अब मनोज त्रिपाठी दिसंबर तक BBMB की अगुवाई करते रहेंगे।






