Tuesday, September 29, 2026
HomePunjabमुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस का किया निरीक्षण

फतेहगढ़ साहिब, 29 सितंबर,2026 (गुरमीत सिंह तुंग): मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज स्थानीय जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में स्थित वेयरहाउस का विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने वेयरहाउस के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वीवीपैट, ईवीएम स्टॉक रजिस्टर, सुरक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरों, फायर सिस्टम, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस खोला गया। निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही वेयरहाउस के ताले बंद करवाकर उन्हें सील करवाया।

उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई तथा चुनाव से संबंधित रखी मशीनरी और अन्य सामान के उचित रखरखाव पर संतुष्टि व्यक्त की।

इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान विभिन्न बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के फॉर्म नंबर 06 और 08 की जांच की। उन्होंने जिला फतेहगढ़ साहिब में सभी बीएलओ द्वारा एसआईआर के दौरान निभाई गई ड्यूटी की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्य को और सुचारू ढंग से करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री सुरिंदर सिंह धालीवाल, एस.डी.एम. फतेहगढ़ साहिब श्री करुण गुप्ता, एस.डी.एम. बस्सी पठाना श्रीमती दीपजोत कौर, एस.डी.एम. अमलोह श्रीमती हरवीर कौर, एस.डी.एम. खमाणों श्री अरविंद कुमार गुप्ता, तहसीलदार चुनाव श्रीमती निर्मला रानी, जिला रोजगार अधिकारी श्री हरप्रीत सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरभजन सिंह मेहमी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—संदीप सिंह (आम आदमी पार्टी), अशोक कुमार गौतम (इंडियन नेशनल कांग्रेस), मनजीत सिंह (शिरोमणि अकाली दल), नाहर सिंह (बहुजन समाज पार्टी) और विनोद कुमार (सी.पी.आई.-एम.) उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments