Wednesday, September 30, 2026
HomeHaryanaशहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति...

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक

हरियाणा, 30 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय में कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न नगर निकायों में विकास और जन-सुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए टेंडर दरों की मंजूरी से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक मीणा सहित अन्य अधिकारी तथा संबंधित नगर पालिकाओं और नगर निगमों के चेयरमैन भी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निगम हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना, नारनौंद और सिवानी के लिए तीन वर्ष की अवधि हेतु ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया गया। इसके साथ ही नारायणगढ़ और नगर पालिका बराड़ा में ठोस कचरे के डोर-टू-डोर कलेक्शन से संबंधित कार्यों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया।

बैठक में दिव्य नगर योजना के तहत पलवल में बच्चों के पार्क के निर्माण तथा नगर पालिका समिति महम के पुराने कार्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न प्रस्तावों से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली और कार्यों के क्रियान्वयन में निर्धारित नीतियों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्टेकहोल्डरों की बैठक बुलाने के निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किए जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments