Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaजिला रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र के टीआई प्रोजेक्ट ने आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता...

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र के टीआई प्रोजेक्ट ने आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र के टीआई प्रोजेक्ट द्वारा आज उच्च जोखिम समूह के लिए सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उच्च जोखिम समूह के सदस्यों को एचआईवी/एड्स तथा हेपेटाइटिस-बी एवं सी से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के साथ-साथ सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. रमेश सभरवाल ने एचआईवी/एड्स एवं हेपेटाइटिस से बचाव के लिए समय पर जांच करवाने तथा नियमित उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए एआरटी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क दवाइयों एवं उपचार की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पात्र व्यक्तियों को पेंशन सहित अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र के सचिव रमेश चौधरी ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम समूह सहित जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सरकारी सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने तथा अपने आसपास के अन्य लोगों को भी इन सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
अधिवक्ता बैठक में बजट संबंधी समस्याओं पर चर्चा
सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र में टीआई प्रोजेक्ट से संबंधित अधिवक्ता बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में डॉ. रमेश सभरवाल, आईसीटीसी स्टाफ तथा दिशा टीम के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान परियोजना के बजट से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में बताया गया कि बजट में कमी के कारण टीआई प्रोजेक्ट की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना की गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने तथा समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में परियोजना की ओर से मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
कार्यक्रम एवं बैठक में हिमांशु भार्गव, परियोजना प्रबंधक-दिशा,  विकास दहिया, मुख्य परियोजना अधिकारी-दिशा,  मनीषा रानी, जिला निगरानी एवं आंकड़ा अधिकारी-दिशा, बलविंदर, आईसीटीसी परामर्शदाता, निशा, आईसीटीसी परामर्शदाता तथा  ध्यान, यौन रोग परामर्शदाता उपस्थित रहे।  टीआई प्रोजेक्ट की ओर से परियोजना प्रबंधक  शैलेंद्र कुमार, निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी नीलम शाक्य, परामर्शदाता सोनिया तथा संपर्क कार्यकर्ता पंकज,  सुषमा,  रजनी एवं  मनजीत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments