Thursday, October 1, 2026
HomeHaryanaगांव भूत माजरा में टीएमएस स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी...

गांव भूत माजरा में टीएमएस स्कीम के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र, 01 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के गन्ना अनुभाग द्वारा टीएमएस स्कीम के अंतर्गत वीरवार को गांव भूत माजरा में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का आयोजन सहायक गन्ना विकास अधिकारी इंद्री के मार्गदर्शन किया गया। गोष्ठी के दौरान कृषि विकास अधिकारी गन्ना विभाग इंद्री डॉ. सुरेन्द्र कुमार इंद्री द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के बारे में किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
डॉ सुरेन्द्र कुमार द्वारा किसानों को गन्ने की प्लांटिंग का उचित समय, उन्नत किस्मों का चयन तथा गन्ने की विभिन्न सस्य क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने तथा उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में पुनीत कुमार, कृषि सुपरवाइजर द्वारा गन्ने की फसल में होने वाली प्रमुख बीमारियों एवं कीटों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने कृषि विभाग द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी की सराहना की तथा गन्ने की खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर संजीव कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments