Saturday, October 10, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल जाखल में हिंदी विषय पर दो दिवसीय “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम”...

डी.ए.वी. स्कूल जाखल में हिंदी विषय पर दो दिवसीय “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” का शुभारंभ

जाखल मंडी, 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  बृजलाल जिंदल डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हिंदी क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी शिक्षकों के विषय संबंधी ज्ञान, शिक्षण कौशल तथा भाषा शिक्षण की प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री धर्मेंद्र सिंह बनवाला, विज्डम वर्ल्ड स्कूल, कुरुक्षेत्र तथा श्री पवन शर्मा, प्राचार्य, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, चीका अपनी विशेषज्ञता एवं अनुभव साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा शिक्षण, साहित्य, व्याकरण, लेखन, सृजनात्मकता, संचार तथा भाषाई कौशल के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।

प्राचार्या कविता शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और संस्कारों की संवाहक भाषा है। शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों को अपनाकर विद्यार्थियों के लिए भाषा शिक्षण को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि-इस प्रकार के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से परिचित कराने तथा विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के नए तरीके सीख रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि करने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments