Thursday, November 5, 2026
HomeHaryanaगरीब की चिंता, किसान का सम्मान, युवाओं को अवसर, महिलाओं की सुरक्षा...

गरीब की चिंता, किसान का सम्मान, युवाओं को अवसर, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों को सहारा देकर प्रदेश में रामराज्य स्थापित कर रही सरकार:नायब सिंह सैनी

लाडवा, 21 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार में रामराज्य की भावना का अर्थ है कि गरीब की चिंता, किसान को सम्मान मिले, युवाओं को अवसर मुहैया करवाना है। महिलाएं सुरक्षित एवं सशक्त और बुजुर्गों को सहारा दिया जा रहा है। इस नीति से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में न शासन में भेदभाव है और पूरी व्यवस्था पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान देकर रामराज्य की भावना के अनुरूप काम किया जा रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा में जय भारत कला मंच लाडवा द्वारा आयोजित विजयादशमी समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की आरती की और प्रदेशवासियों के जीवन में मंगल रहने, विकास को ओर तेज गति से आगे बढ़ने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जय भारत कला मंच लाडवा को 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की और शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजय दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प विकसित भारत का निर्माण करना है। सरकार भी प्रदेश को  तेज गति के साथ आगे बढ़ाते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य की राह कठिन हो सकती है, लेकिन अंत में विजय सदैव सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। उन्होंने कहा कि विजय दशमी भारत की सनातन चेतना का उत्सव है। यह भक्ति और शक्ति के समन्वय का पर्व है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत करके समाज को अन्याय और भय से मुक्त कराया, वहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर धर्म की स्थापना की। इन प्रसंगों से हमें सीख मिलती है कि शक्ति का उद्देश्य अहंकार नहीं, बल्कि कमजोर की रक्षा करना और अन्याय का अंत करना है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने जीवन के प्रत्येक संबंध की मर्यादा निभाई है। रावण पर उनकी विजय केवल धनुष-बाण की विजय नहीं, बल्कि सत्य, संयम, सेवा, दया, करुणा और सदाचार की विजय रही। भगवान श्रीराम ने निषादराज, माता शबरी, केवट, वनवासी समाज और वानर सेना सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर समरसता का संदेश दिया। यही रामराज्य की आत्मा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजय दशमी पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन करते समय हमें अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प भी लेना चाहिए। केवल पुतले जलाने से हमारा दायित्व पूरा नहीं होता। यह पर्व तभी सार्थक होगा, जब हम अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, लोभ, ईष्र्या, छल, कपट और स्वार्थ को दूर करने का प्रयास करेंगे।


उन्होंने जय भारत कला मंच लाडवा के पदाधिकारियों, कलाकारों, आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सभी सहयोगियों की सराहना करते हुए कहा कि वे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे सत्य, सेवा, सदाचार और राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा ऐसा समाज बनाने में योगदान दें, जहां शक्ति के साथ करुणा, समृद्धि के साथ संवेदना और अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी महत्व हो।


इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी, चेयरमैन गुरनाम सैनी, नगर पालिका लाडवा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मार्किट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मार्केट कमेटी सचिव नीरज सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, प्रधान जितेंद्र खैरा, पूनम सैनी, परमजीत कौर कश्यप, नायब सिंह पटाक माजरा, केडीबी सदस्य हरमेश सैनी, अवतार सैनी, डा. रविंद्र सैनी, सन्नी कालड़ा, जय भारत कला मंच लाडवा के प्रधान अश्विनी शर्मा, संरक्षक रॉकी शर्मा, निदेशक बबलू व्यास, महासचिव अमित गर्ग, रिंकू अरोड़ा, विजय वधावन, रॉबिन गर्ग, विक्की मलिक, हनी शर्मा, प्रदीप सहगल, साहिल सिंगला, पाश्र्व जैन सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, पार्षद गण, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments