Wednesday, November 4, 2026
HomeHaryanaअसाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा...

असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत

कुरुक्षेत्र, 22 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर 2026 को प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक प्राधिकरणों, मिशन सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा सरकारी स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत ग्रुप-ए, बी, सी और डी के कर्मचारियों पर लागू होगी। इसके साथ-साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हारट्रोन, जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी अथवा आउटसोर्स नीति के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मी भी इसके पात्र होंगे। प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए है। योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख या संगठन प्रमुख को प्रस्तुत करेंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच और समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी अपनी सिफारिशों सहित इन्हें पोर्टल हरियाणागुडगवर्नेंसअवार्डस.हरियाणा.जीओवी.इन पर अपलोड करेंगे। आवेदन अपलोड करने की अवधि 1 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत राज्य फ्लैगशिप पुरस्कारों के लिए आवेदन संबंधित प्रशासनिक सचिवों द्वारा अपलोड किए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार सभी पात्र कर्मचारियों के लिए खुले होंगे, जबकि प्रत्येक जिले के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त नामांकनों को संबंधित इम्पावर्ड कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट करने के साथ-साथ उनकी जांच और मूल्यांकन किया जाएगा। हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 का विस्तृत विवरण हरियाणागुडगवर्नेंसअवार्डस.हरियाणा.जीओवी.इन पोर्टल तथा मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट सीएसहरियाणा.जीओवी.इन पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments