Wednesday, November 4, 2026
HomePatialaचौथी सीनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

चौथी सीनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

पटियाला, 22 अक्टूबर, 2026 (जगजीत सिंह): जिला पटियाला बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश सिंह रावत के नेतृत्व और सचिव आदर्श बंसल के समन्वय से चौथी सीनियर जिला बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 23 अक्टूबर तक पीएम श्री सरकारी को-एड मल्टीपर्पज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पासी रोड, पटियाला में किया जा रहा है।

चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट अवॉर्डी प्रिंसिपल विजय कपूर और अमनिंदर सिंह बाबा विशेष रूप से मैदान में पहुंचे। उन्होंने बेसबॉल खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के तहत आज खेले गए मैच में शुतराणा क्लब ने सरकारी फिजिकल कॉलेज, पटियाला की टीम को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इस अवसर पर डॉ. पवित्र सिंह काहलों, रवि इंदर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह (एसपी), आकाशदीप चन्ना, अखिल बजाज, अमनदीप सिंह, मानव वर्मा और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments